Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

महाकुंभ,27 जनवरी 2025

महाकुंभ में संगम स्नान करने गए दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक परिवार के चार लोग लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। सोमवार रात करीब 12:30 बजे आगरा के फतेहाबाद इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। इस भीषण दुर्घटना में ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा (34), बेटा विनायक (4), और बेटी अहाना (12) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और संभावना है कि ओमप्रकाश को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कार के परखच्चे उड़ गए थे, और हादसा इतना गंभीर था कि परिवार के सभी सदस्य मौके पर ही दम तोड़ गए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा...एसओजी के छापे में मिलीं दो युवतियां, चार युवक हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link