Uttar Pradesh

राणा सांगा जयंती पर ‘रक्त स्वाभिमान’ कार्यक्रम की तैयारी, करणी सेना ने दी ये चेतावनी

मयंक चावला

आगरा, 10 अप्रैल 2025:

राणा सांगा की जयंती पर 12 अप्रैल को प्रस्तावित ‘रक्त स्वाभिमान’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत गुरुवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की।

राज शेखावत ने कहा कि करणी सेना अपने महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के एक कथित बयान को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन का रुख कड़ा होगा।

ये भी पढ़ें:

शेखावत ने जानकारी दी कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्त स्वाभिमान कार्यक्रम के दौरान एक प्रस्तावना पत्र भी जारी किया जाएगा, जो मांग पत्र के रूप में प्रशासन को सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शाम 5 बजे तक प्रशासन ने मांगों पर सहमति नहीं दी और रामजीलाल सुमन ने माफी नहीं मांगी, तो करणी सेना उनके आवास की ओर कूच करेगी।

Advertisement

करणी सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि क्षत्रिय समाज देश की संपत्ति और जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। इसलिए वे नहीं चाहते कि किसी तरह का उपद्रव हो। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर महापुरुषों का अपमान हुआ तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, भगवान श्रीराम को "पौराणिक" कहने का था आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link