CrimeUttar Pradesh

पत्नी दे रही है जान से मारने की धमकी….बोले पति – मारकर ड्रम में भर देगी, साहब मेरी जान बचा लो!”

शिव ओम दीक्षित
लखीमपुर खीरी,4 अप्रैल 2025:

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद चर्चित हुए “नीले ड्रम” का जिक्र अब लखीमपुर में भी चर्चा का विषय बन गया है। शहर के हाथीपुर कोठार मोहल्ले के रहने वाले आशीष गुप्ता नामक युवक ने अपनी पत्नी से प्रताड़ना के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आशीष ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नेहा गुप्ता न केवल उसके साथ मारपीट करती है, बल्कि जान से मारकर नीले ड्रम में भरकर फेंक देने की धमकी भी देती है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। लेकिन अब उसकी पत्नी किसी और के साथ घूमती है और कई बार रात भर घर नहीं लौटती।

जब आशीष विरोध करता है, तो नेहा उसे सौरभ-मुस्कान कांड की तरह अंजाम भुगतने की धमकी देती है। इस भय और लगातार घरेलू हिंसा से परेशान होकर आशीष ने एसपी से मदद की गुहार लगाई और कहा – “साहब, मेरी जान खतरे में है, मुझे बचा लीजिए!”

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सपाट बाजार में सेक्टोरल जंग : हेल्थकेयर चमका, FMCG-मीडिया ने खींचा ब्रेक, निफ्टी 25,496 पर टिका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link