Uttar Pradesh
उत्तरप्रदेश : सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो-ट्रेलर से टकराई, हादसे में 4 की मौत, 6 लोग घायल

सोनभद्र, 9 फरवरी 2025
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा सोनभद्र जिले में बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 6 घायल लोग घायल बताया जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करके छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
यह हादसा इतनी भीषण था कि टक्कर में बेलोरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बेलोरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया।






