Uttarakhand

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का जाल, 19 पुलों का होगा निर्माण

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों को सराहा, पीएमजीएसवाई के तहत 333 किमी. सड़क निर्माण का लक्ष्य

देहरादून, 3 नवंबर 2026:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है। इसमें राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 3,172 किमी. लंबाई की 528 सड़कों व 19 पुलों के अनुमोदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम धामी की सराहना की है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित सड़क एवं पुलों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें मंजूरी मिलने के बाद इन प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन एवं स्वीकृति के लिए अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क और अधिक होगा मजबूत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड के लिए 333 किमी. सड़क निर्माण का लक्ष्य और 420 करोड़ का वित्तीय आवंटन निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 35 किमी. सड़क निर्माण, 210 करोड़ के मदररूट सुदृढ़ीकरण और लगभग 57 करोड़ का व्यय दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्य सरकार के प्रयास महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत स्वीकृत पांच सड़क कार्यों में से 44 किमी. सड़क निर्माण पूर्ण होने से सीमावर्ती क्षेत्रों की संपर्कता और अधिक मजबूत होगी।

केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार द्वारा इन पहलों पर निरंतर ध्यान दिए जाने से वर्तमान कार्यों में तेजी आएगी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत द्वितीय चरण के प्रस्तावित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता मजबूत करने के इस महत्वपूर्ण प्रयास में केंद्र सरकार व ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक समन्वय उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  'जन-जन के द्वार' : सीधे संवाद से मिले नतीजे...144 कैंप में हजारों समस्याओं का समाधान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link