Uttarakhand

NITI XTREEM ULTRA RUN : धामी ने धावकों में भरा जोश, दिव्यांग अनुराग बने युवाओं की प्रेरणा

चमोली की नीति घाटी में चल रहे आयोजन में 28 राज्यों के 1200 प्रतिभागी भाग ले रहे, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे से विकास को मिलेगा बढ़ावा, पुरस्कार वितरण में वर्चुअली जुड़े सीएम, कई अहम घोषणाएं कीं

योगेंद्र मलिक

चमोली, 1 जून 2026ः

उत्तराखंड के चमोली जनपद में नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए कई घोषणाएं कीं। इनसे नीति घाटी सहित पूरे सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। रेस में 1200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर और महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

धामी ने कहा कि नीति घाटी के विभिन्न गांवों व प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज एवं व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चमोली के रिमखिम एवं बाड़ाहोती क्षेत्र में बॉर्डर टूरिज्म को विकसित करने के उद्देश्य से ‘सीमा दर्शन केंद्र’ का निर्माण किया जाएगा। यह भी घोषणा की कि ग्राम गमशाली स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा,जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन एवं बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिल सके।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-06-01 at 6.34.55 PM

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतर्गत 5, 10, 21, 42 और 75 किलोमीटर की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मलारी गांव में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को धनराशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

पांच किलोमीटर (18 वर्ष से कम आयु वर्ग) पुरुष वर्ग में हर्षित यादव प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय व शिवम भुजवान तृतीय रहे। महिला वर्ग में रेखा प्रथम, भावना रावत द्वितीय और राधिका तृतीय स्थान पर रहीं। पांच किलोमीटर ओपन वर्ग के पुरुष वर्ग में प्रकाश भट्ट प्रथम, मोहम्मद अशरफ द्वितीय व मोहम्मद क्वासम तृतीय रहे। महिला वर्ग में अर्पिता सैनी प्रथम, वाई. तिमनाह द्वितीय और अनिता चौहान तृतीय रहीं।

WhatsApp Image 2026-06-01 at 6.37.41 PM

10 किलोमीटर ओपन वर्ग के पुरुष वर्ग में सुरेंद्र सिंह प्रथम, मन्नू सिंह द्वितीय व सजन पंवार तृतीय रहे। महिला वर्ग में पूजा बिष्ट प्रथम, निशा नेगी द्वितीय और ईशा बर्त्वाल तृतीय स्थान पर रहीं। 10 किलोमीटर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दलबीर सिंह प्रथम, गोविंद कुमार राणा द्वितीय व सतीश चंद चौहान तृतीय रहे। 75 किलोमीटर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चरण सिंह प्रथम, किशन बढ़वार द्वितीय व रतन सिंह सोनल तृतीय रहे। महिला वर्ग में आशा सिंह प्रथम और कशीरसगरा रमसमिता द्वितीय रहीं। 75 किलोमीटर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा तमांग प्रथम, महिपाल सिंह द्वितीय और शिवेंद्र सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।

सेरेब्रल पाल्सी को चुनौती देकर अनुराग रावत (25 वर्ष) ने 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेकर दम्य साहस, आत्मविश्वास और अटूट जज्बे का परिचय दिया। उन्होंने लगभग 1 घंटा 45 मिनट में यह दौड़ पूरी की। अनुराग मूलरूप से पौड़ी जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग ले चुके हैं। कहा कि सीमाएं केवल हमारे दिमाग में होती हैं। यदि संकल्प मजबूत हो, तो इंसान अपने शरीर को किसी भी मंजिल तक पहुंचा सकता है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक : सहकारिता, पशुपालन और पर्यटन के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link