Uttarakhand

माल्टा महोत्सव में सीएम धामी ने लिया हिस्सा, पहाड़ी किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उठाया ये कदम

देहरादून में आयोजित माल्टा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों से संवाद कर माल्टा मिशन की घोषणा की और स्थानीय फलों के उत्पादन व विपणन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 7 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में देहरादून के आईटीबीपी स्टेडियम सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए किसानों से संवाद किया और उनके द्वारा लाए गए माल्टा व नींबू से बनी खटाई का स्वाद भी लिया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की है। इस मिशन के तहत माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-07 at 4.31.17 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम और नींबू प्रजाति सहित अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से उत्तराखंड के किसानों को नई आर्थिक मजबूती मिलेगी और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं। इससे किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिलता है और उपभोक्ताओं तक ताजे स्थानीय उत्पाद पहुंचते हैं। इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  मौसम ने फिर बदले तेवर… आंधी-बारिश से पारा गिरा, फसलें हुईं बर्बाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button