Uttarakhand

रेलवे के बैचिंग प्लांट में धधकी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा बचा

रुद्रप्रयाग के नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में हुई घटना, आसपास मौजूद थी मशीनरी, डीजल और अन्य ज्वलनशील सामग्री, लोगों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी व लापरवाही की जताई आशंका

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 11 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में रेलवे निर्माण परियोजना के तहत कार्य कर रही मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी जांच में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार कंपनी के बैचिंग प्लांट के भीतर आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास मौजूद भारी मशीनरी, डीजल और अन्य ज्वलनशील सामग्री इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग और कंपनी के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। प्रशासन के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों और संभावित जिम्मेदारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  घर बैठे होगी सुनवाई... बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को बूथ बुलाने पर रोक, CEO के सख्त निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button