Uttarakhand

डांडा मेले को राजकीय दर्जा, रुद्रेश्वर मंदिर को 1.79 करोड़ का तोहफा, धामी बोले- हर विरासत रहेगी सुरक्षित

पुरोला के 65 गांवों की आस्था से जुड़े रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंजूर हुई राशि, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद दिया, मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

देहरादून, 11 अगस्त 2026:

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विल्ला नौगांव क्षेत्र के डांडा देवराणा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.79 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

धार्मिक विरासत के संरक्षण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर लगातार काम कर रही है। बड़े धार्मिक स्थलों के साथ स्थानीय आस्था से जुड़े मंदिरों, मेलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:

65 गांवों की आस्था का बड़ा केंद्र

विधायक ने बताया कि रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पुरोला विधानसभा के 65 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही इलाके की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी।

सौंदर्यीकरण से बढ़ेंगी सुविधाएं

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मंजूर धनराशि से मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विकास समेत कई काम किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा।

राजकीय मेले के फैसले से मिलेगी नई पहचान

मुलाकात के दौरान विधायक ने डांडा देवराणा रुद्रेश्वर महादेव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे ऐतिहासिक मेले को नई पहचान मिलेगी, स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में रुद्रेश्वर मंदिर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा नेता जगनमोहन चंद, सरदार सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बचन चौहान, वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Indian Currency बदलने की तैयारी? समझिए कैसे होंगे ₹10 व ₹20 के Polymer Notes, जानिए RBI का प्लान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button