Uttar Pradesh

यूपी में लोको पायलट की तत्परता ने विफल किया रेल दुर्घटना का प्रयास

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) 5 अक्टूबर 2024

देश में ट्रेन संचालन को अवरुद्ध करने के कुत्सित प्रयास लगातार जारी हैं और असामाजिक तत्व आये दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


इस तरह की एक और घटना में उत्तर प्रदेश के ललितपुर ज़िले में लोको पायलट की तत्परता से एक और दुर्घटना होने से बच गयी।


ललितपुर हो कर गुजरने वाली पातालकोट एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने का एक प्रयास विफल कर दिया गया। अपराधिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया रख दिया था जो इंजन में फंस गया था।


लोको पायलट ने समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी।
इस संबंध में जखौरा थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करवाया गया था। इस संबंध में सत्यम यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह रेलवे का सामान चोरी करता था। कल रात हड़बड़ी में यह सामान पटरी पर छोड़ कर भाग गया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज : मायावती ने बुलडोजर नीति पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने किया ये ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link