Uttar Pradesh

वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया ने देखा ऐतिहासिक सारनाथ, बिरला मंदिर में किया दर्शन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 7 जून 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने पत्नी अमिता पनगढ़िया, सचिव रित्विक पांडे और अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी के ऐतिहासिक स्थल सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सारनाथ के पुरातात्विक स्थलों और संग्रहालय को देखा।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार को डॉ. पनगढ़िया ने सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह बीएचयू परिसर में स्थित बिरला मंदिर पहुंचे और वहां भी दर्शन किए। सारनाथ म्यूजियम के भ्रमण के बाद डॉ. पनगढ़िया ने विज़िटर बुक में अपने अनुभव और संदेश दर्ज किए। उनके इस संदेश ने इस दौरे को और भी स्मरणीय बना दिया। म्यूजियम में रखी प्राचीन कलाकृतियों और बौद्ध धरोहरों ने आयोग के अध्यक्ष और उनके दल को खासा प्रभावित किया।

Advertisement

इस भ्रमण में आयोग के अन्य सदस्यों के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, सचिवालय के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले…विपक्ष के आरोप बेबुनियाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link