Uttar Pradesh

सजधज कर कलशों में भरा गंगाजल, बैंडबाजे व रथ के साथ किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा

मयंक चावला

आगरा, 13 सितंबर 2025 :

यूपी के आगरा जिले में में इस समय अखिल भारतीय मंगलामुखी (किन्नर) समाज के सम्मेलन में विविध आयोजनों का क्रम जारी है। इसी के तहत किन्नर समाज ने परंपरा निभाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली। गंगाजल से भरे कलश सिर पर किन्नर समाज संग इस यात्रा को रथ व बैंड बाजे ने भव्य रूप प्रदान किया।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक गार्डेन में 6 से 15 सितंबर तक किन्नर समाज का सम्मेलन चल रहा है। इस दौरान किन्नर समाज के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी के तहत शुक्रवार शाम को शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान किन्नर समाज ने गंगाजल से भरे कलश सिर पर रखे और पैदल व रथ पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म मंदिर सदर बजार पर विशेष पूजा अर्चना भी की।

Advertisement

सड़क से गुजर रही शोभा यात्रा में किन्नर समाज पूरे साज श्रंगार कर शामिल हुआ। बैंड बाजे पर नाचते थिरकते किन्नरों को देख राहगीर वीडियो बनाने लगे। किन्नर समाज के गुरु रेखा ने बताया कि यात्रा हमारे रीति रिवाज का हिस्सा है इसके माध्यम से वह अपने यजमानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

ये भी पढ़ें  नाबालिग पौत्र मोबाइल पर खेल रहा था गेम... रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से निकले लाखों

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link