Lucknow CityUttar Pradesh

आज आ रहा है UP बोर्ड रिजल्ट… 50 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज, मिनटों में मिलेगा परिणाम

हाईस्कूल-इंटर के नतीजे शाम 4 बजे घोषित होंगे, डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत उपलब्ध, नकलविहीन परीक्षा और रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन बना चर्चा का केंद्र

लखनऊ/प्रयागराज, 23 अप्रैल 2026:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित करने जा रहा है। शाम होते-होते करीब 50 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।क्षवे घर बैठे ही अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस बार परिणाम देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल के जरिए कुछ ही क्लिक में अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होने के साथ लंबी लाइनों और साइबर कैफे की भीड़ से भी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। 15 कार्यदिवसों में संपन्न हुई इन परीक्षाओं में हाईस्कूल के लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट के 24.91 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। सरकार की सख्ती और निगरानी के चलते परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई।

ये भी पढ़ें:

परीक्षा के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया भी रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। प्रदेश के 254 मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 2.75 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच महज 15 कार्यदिवसों में संपन्न हुआ। इस बार मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अंकेक्षक बनाया गया। इससे परिणाम को अधिक सटीक और त्रुटिहीन बनाने का प्रयास किया गया।

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया गया है। इसका असर इस पूरी प्रक्रिया में साफ दिखाई दे रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प चुन सकता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परिणाम चाहे जैसा हो बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP विधानसभा में लगेगा हाईटेक AI कैमरा सिस्टम, हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button