Uttar Pradesh

वन महोत्सव : मंत्री ने त्रिवेणी वन के लिए रोपे पौधे, नवजातों को दिया ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’

लखनऊ, 1 जुलाई 2025:

यूपी में 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव का राजधानी में शुभारंभ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल में किया। यहां मंत्री ने त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने झलकारी बाई अस्पताल में मंगलवार को जन्मे 8 नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व परिजनों को सहजन का पौधा भेंट किया। वन मंत्री ने कहा कि इससे हर जन्म के साथ हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

ओपन जिम व मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ कर कहा… जनभागीदारी का उत्सव बनेगा वन महोत्सव

कुकरैल में हुए कार्यक्रम का मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने यहां ओपन जिम व योगा मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन कर बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद यहां मौजूद छात्रों व पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वालों को पौधा भेंट किया। किया। मंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सभी एक-एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। 27 विभागों के एक साथ मिलकर किये जा रहे प्रयासों से मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस वर्ष 35 करोड़ पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया है। यह सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव होगा, जिसमें “हर बच्चा, हर महिला, हर पुरुष और सभी सरकारी कर्मचारी” भाग लेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अभियान पूरी तरह व्यवस्थित हो और पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था भी बनी रहे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

हर जन्म के साथ हरियाली को बढ़ावा मिलेगा

मंत्री ने कहा कि 7 दिन चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम में सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के परिवारों को वन विभाग के अधिकारी एक पौधा और ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ देंगे। यह प्रमाणपत्र इस बात का प्रतीक होगा कि जिस दिन बच्चे का जन्म हुआ, उसी दिन पर्यावरण में एक हरियाली का योगदान भी हुआ। इस पहल के जरिए शुरू से ही बच्चों को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। परिजनों को एक पौधा सौंपा जाएगा जिसे वे अपने नवजात के नाम पर रोपें और उसका पालन-पोषण करें। यह विचार “हर जन्म के साथ हरियाली” को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें  अखिलेश का ‘ब्लू प्लान’! छात्र सभा की नई नीली यूनिफॉर्म लॉन्च, BJP पर बरसे- रंगों से डरते हैं, भगवान से नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link