Uttar Pradesh

विधायक पीयूष रंजन ने करछना को सौंपी सिटी बस सेवा , कहा…जल्द बढ़ेगी बसों की संख्या

अमित मिश्र

प्रयागराज, 1 जुलाई 2025:

यूपी के प्रयागराज जिले में करछना क्षेत्र में सालों से सिटी बस सेवा संचालन की मांग मंगलवार को पूरी हो गई। विधायक पीयूष रंजन निषाद ने बसों को हरी झंडी दिखाई और कहा कि जल्द बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:

करछना तहसील मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ जुटी। इस दौरान मंच पर कई जनप्रतिनिधियों व करछना एसडीएम, परिवहन विभाग के एआरएम समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने बस सेवा के शुभारंभ समारोह में कहा कि करछना मुख्यालय से पांच अलग-अलग ग्रामीण रूटों पर सिटी बसें चलेंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

यह सेवा विशेष रूप से विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों, अधिवक्ताओं, किसानों और बुजुर्गों के लिए राहत का साधन बनेगी। इससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में भी गति आएगी। विधायक ने समर्थकों और आम नागरिकों के साथ बस में बैठकर पहली यात्रा भी की। फिलहाल बस सेवा धंधुआ घाट-बराव कौवा- प्रयागराज, कोहड़ार घाट- धरवारा-भड़ेवरा- रोकड़ी-प्रयागराज, पनासा- बेंदो- प्रयागराज,भगनपुर-भीरपुर-प्रयागराज के साथ करमा- बालापुरा- छिवकी रूट पर शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें  खून से लाल हुआ एक्सप्रेसवे: दर्शन कर घर लौट रहे 32 श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link