NationalUttar Pradesh

एक्सप्रेस वे पर आई झपकी…कार सवार सिपाही व दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ा, पत्नी घायल

उन्नाव, 25 फरवरी 2025:

यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह कार व टेम्पो ट्रेवलर में टक्कर हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार पर सवार सिपाही व उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं दूसरे वाहन टेम्पो ट्रेवलर पर सवार कुंभ से लौट रहे 28 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

परिवार लेकर कार से कानपुर से लखनऊ आ रहा था सिपाही

कानपुर देहात जिले के अरौल थाना क्षेत्र में रहने वाला राघवेंद्र सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत था। इस समय उसकी तैनाती लखनऊ सचिवालय में थी। राघवेंद्र मंगलवार को कानपुर देहात में रहने वाले अपने परिवार को लेकर कार द्वारा लखनऊ आ रहा था। कार में उसके साथ पत्नी नंदिनी,एक साल का बेटा व तीन साल की बेटी सवार थी। इनकी कार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में जसरापुर गांव के पास पहुंची थी।

ये भी पढ़ें:

दूसरी लेन में महाकुंभ से लौट रही टेम्पो ट्रेवलर से हुई टक्कर, 28 श्रद्धालु घायल

Advertisement

बताते हैं कि राघवेंद्र को यहां झपकी आ गई तो कार लहराई और बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। उसकी कार महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही टेम्पो ट्रेवलर से टकरा गई। टकराने के बाद ट्रेवलर वाहन पलट गया। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सिपाही राघवेंद्र व उसके दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। ट्रेवलर पर सवार सभी 28 श्रद्धालु भी घायल हो गए। पत्नी नंदिनी और अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्रेवलर सवार अधिकतर घायल नई दिल्ली के हरिनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें भी पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी सवार थे।

ये भी पढ़ें  मंत्री के जन्मदिन पर चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन, डिप्टी सीएम बोले...2027 में दोहराएंगे 2017

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link