Uttar Pradesh

सीएम योगी का ऐलान… लखनऊ के सरोजनीनगर में बनेगी एआई सिटी और डेटा सेंटर

लखनऊ, 10 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में सोमवार को आयोजित ‘3 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत सोलर संवाद और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

सीएम योगी ने ऐलान किया कि लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एआई डेटा सेंटर का उद्घाटन इस साल जुलाई में किया जाएगा।

1,200 करोड़ रुपये का कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा

ये भी पढ़ें:

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए 32,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

Advertisement

समाज के हर वर्ग के विकास पर जोर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि जातिवादी राजनीति करने वालों के लिए
महाकुंभ-2025 सबसे बड़ा सबक साबित हुआ। इस आयोजन में मंत्री सुरेश खन्ना, दयाशंकर सिंह, सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  राजा भैया के सास-ससुर ने बेटी भानवी सिंह से जताया जान का खतरा,डीजीपी को भेजा पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link