NationalUttar Pradesh

यूपी बजट सत्र : सपा एमएलसी अस्थि कलश लेकर साइकिल से पहुंचे विधानसभा

लखनऊ, 18 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा अनोखे तरीके से विरोध जताते नजर आए। वह अस्थि कलश लेकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे और कहा कि वे “नैतिकता का अस्थि कलश” लोकतंत्र के मंदिर में स्थापित करेंगे।

महाकुंभ के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी सपा

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा इस सत्र में महाकुंभ में हुई अव्यवस्थाओं और मृतकों के आंकड़ों को छिपाने के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी। सपा नेताओं का आरोप है कि सरकार ने कुंभ में हुई मौतों के सही आंकड़े छुपाए हैं। बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी सहित कई अन्य विधायक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा

Advertisement

सत्र की शुरुआत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा में अभिभाषण दिया, लेकिन विपक्षी दलों ने हंगामा कर दिया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने “राज्यपाल वापस जाओ” के नारे लगाए। लगातार हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें  जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link