CrimeUttar Pradesh

सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या

मयंक चावला

18 फरवरी 2025:

यूपी के आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही पत्नी राधा कुशवाहा की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात इतनी भयावह थी कि आरोपी ने धारदार हथियार से धीरे-धीरे पत्नी का गला रेत दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी पति पहले ही फरार हो चुका था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी प्रेम प्रसंग के कारण पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:

इस मामले में एसीपी पिनाहट वीरेंद्र दुबे ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 16 माओवादी ढ़ेर, दो डीआरजी जवान घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link