Uttar Pradesh

हमारे किसी भी कार्यकर्ता के साथ गलत हुआ तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे : अजय राय

लखनऊ, 16 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने गत दिनों 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। लेकिन सूचना मिल रही है कि प्रशासन की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। विधानसभा घेराव से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “मैं प्रशासन को बताना चाहूँगा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता के साथ गलत हुआ तो मैं ईंट से ईंट बजा देंगे।” साथ ही उन्होंने विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि 75 जिलों की समस्या क्या 4 दिनों में सुनी जा सकती है। चार दिनों में बहस कैसे हो सकती है।

प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “आज देश की सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।
कांग्रेस 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।”

उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया, उनपर झूठे केस दर्ज किए गए तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। आज आप केस दर्ज करोंगे कल हमारी सरकार होगी, यह नही भूलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कहीं प्रशासन आपको रोकता है तो आप वहीं पर बैठ जाइये और सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कीजिए। हमें जनता की लड़ाई लड़ते हुए अगर जेल भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे। क्योंकि आज देश का किसान युवा और जवान सभी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें  न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link