CrimeNationalUttar Pradesh

महिला स्नानार्थियों के वीडियो बेचने के प्रकरण में एक्शन, चैनल व इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकदमा

महाकुंभ नगर, 20 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ आने वाली महिला श्रद्धालुओं की तस्वीरें बेचने के मामले में सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। इससे जुड़े अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने वाले एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही स्नान के वीडियो बेचने के आरोप में टेलीग्राम चैनल पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

टेलीग्राम चैनल व इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुई एफआईआर

महाकुंभ में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की तस्वीरें और उनके वीडियो सोशल मीडिया के लिए कमाई का जरिया बन गए हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई की। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक महाकुंभ में आने वाली महिला श्रदालुओं के स्नान से जुड़े वीडियो पोस्ट करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट @ neha 1224872024 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस अकाउंट से स्नान के साथ कपड़े बदलते समय के वीडियो पोस्ट किए गए थे। इसके अकाउंट होल्डर की डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं टेलीग्राम चैनल सीसीटीवी 11 को भी इस मामले में संगीन आरोपी माना गया है। इस चैनल द्वारा स्नान के दृश्यों वाले वीडियो के आगे उनकी कीमत लिखकर बिक्री के लिए उपलब्ध करने का दावा किया गया। फिलहाल इस टेलीग्राम चैनल पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इनके संचालक को भी गिरफ्तार करेगी।

ये भी पढ़ें:

अब तक सौ से अधिक अकाउंट पर हुई कार्रवाई

Advertisement

बता दें कि निगरानी वाली सोशल मीडिया टीम अभी तक महाकुंभ को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले सौ से अधिक अकाउंट पर कार्रवाई हो चुकी है। कुंभ मेला की कोतवाली में भी तमाम मुकदमे दर्ज हुए हैं। टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजरें जमाए है।

सपा मुखिया ने भी जताया था कड़ा एतराज

बता दें कि बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से कहा था कि एक अति अशोभनीय एवं संवेदनशील मामला है। महाकुंभ में पुण्य कमाने आई स्त्री शक्ति की तस्वीरों के सरेआम बेचे जाने के समाचार पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। उप्र एवं राष्ट्रीय महिला आयोग तुंरत संज्ञान लेकर सक्रिय हो और समस्त उत्तरदायी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो। उन्होंने सरकार को भी इस कमाई का हिस्सेदार बनने का सवाल दागा था।

ये भी पढ़ें  नागा साधु के पास हथियार रखने की वजह क्या है?

4 Comments

  1. उत्तरप्रदेश : पत्नी की हत्या के मामले में पति और उसकी भाभी को उम्रकैद, दहेज के लालच में की थी हत्या।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link