NationalStateUttar Pradesh

जयमाल डाले, फेरे हो गए, विदाई होने वाली थी…फिर बिना दुल्हन लौट गई बारात

बाराबंकी, 3 मार्च 2025:

यूपी के बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा विवाह समारोह हुआ जिसमें दावत जयमाल फेरे सब हुए लेकिन ऐन विदाई के समय कुछ ऐसी बात हो गई कि मामला पुलिस तक पहुंचा। अचरज में पड़ी पुलिस भी सुलह नहीं करा पाई और बारात बिना दुल्हन लौट गई।

असन्दरा से सफदरगंज क्षेत्र में आई थी बारात

जिले के असन्दरा थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष की बारात बीती रात सफदरगंज के ग्राम उधौली पहुंची। यहां रहने वाले गिरधारी की बेटी रंजना से उसका विवाह तय हुआ था। समय पर बारात पहुंची और दोनों तरफ के मेहमानों ने दावत उड़ाई। दूसरी ओर शादी की रस्में भी एक के बाद एक आगे बढ़तीं रहीं। जयमाल हो गया दुल्हा दुल्हन ने एक साथ शादी का लजीज खाना खाया। इसके बाद फेरों की रस्म भी पूरी हो गई।

ये भी पढ़ें:

दोनों पक्षों के कुलदेवता अलग होने पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया

Advertisement

सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी कि किसी ने वर पक्ष के कुलदेवता अलग होने की बात कही। ये बात ऐसी उलझी और आगे बढ़ी कि दोनों ओर से बहस होने लगी। बात पुलिस तक पहुंची तो यहां वर पक्ष ने जेवर हड़पने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया तो वधू पक्ष ने दूल्हे को शराब के नशे में होने की बात कह दी। पुलिस ने सुलह की गुंजाइश न देख दोनों पक्षों पर फैसला छोड़ दिया इसके बाद शादी में एक दूसरे की तरफ से दिए गए सामानों की वापसी के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

ये भी पढ़ें  FACT CHECK: मिल्‍कीपुर में बुजुर्ग चचा ने डाले 6 वोट? वायरल वीडियो की सच्‍चाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link