CrimeDelhi

दिल्ली : चाणक्यपुरी में चौथी मंजिल से कूदकर IFS अधिकारी ने दी जान, जांच जारी

नई दिल्ली, 7 मार्च 2025

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। 

अधिकारी की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में की गई है, जो कथित तौर पर डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। उनकी मां विदेश मंत्रालय (एमईए) सोसायटी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर उनके साथ रहती थीं, जहां यह घटना घटी।  

किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं:

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने घटना की पुष्टि की और किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया। एक अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रावत उस समय अकेले थे। वह चौथी मंजिल पर गए और कूद गए।”   पीटीआई सूत्रों ने बताया कि रावत की पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं, जबकि वह दिल्ली में रह रहे थे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्यवाही जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : आधार नागरिकता का सबूत नहीं... वोटरलिस्ट के लिए 12वां पहचान पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link