Uttar Pradesh

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : अब 10 हजार से 25 हजार रुपये के स्टांप होंगे अमान्य

लखनऊ, 10 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने फैसलों की जानकारी दी।

कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के स्टांप पेपर को अमान्य घोषित कर दिया है। हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले खरीदे गए स्टांप 31 मार्च 2025 तक वापस किए जा सकते हैं या उनका उपयोग किया जा सकता है।

किसानों को तोहफा : गेहूं का समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़ाया

होली से पहले किसानों को राहत देते हुए सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। साथ ही, 6500 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Advertisement

बलिया में नया मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर में नर्सिंग कॉलेज

-बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि का निशुल्क हस्तांतरण किया जाएगा।
-बुलंदशहर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने के लिए कृषि विद्यालय की भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।
-सैफई में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 300 बेड के गायनी ब्लॉक के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिली।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा

-डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में डीटीआईएस की स्थापना के लिए 0.8 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी।
-कानपुर की बंद पड़ी कताई मिलों की भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए यूपीसीडा को निशुल्क हस्तांतरित किया जाएगा।

पर्यटन और बुनियादी ढांचे में सुधार

-हरदोई जिले में महर्षि दधीचि कुंड के आसपास पर्यटन विकास के लिए शासकीय भूमि हस्तांतरित की जाएगी।
-आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले और दूसरे कॉरिडोर के लिए गृह विभाग की भूमि को अवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पक्ष में हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें  सीमा पर बने हालातों के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, हर स्थितियों से निपटने का दिया निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link