Uttar Pradesh

व्यापारी नरेश माहेश्वरी आत्महत्या मामला: सुल्तानपुर में परिवार से मिले आप सांसद संजय सिंह

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 10 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में व्यापारी नरेश माहेश्वरी की आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, नरेश माहेश्वरी पर कई लोगों ने मानसिक दबाव बनाया था, जिससे वह आत्महत्या करने को मजबूर हुए।
संजय सिंह ने कहा कि व्यापार में लेन-देन का मामला सामान्य होता है, लेकिन किसी को इतना प्रताड़ित करना कि वह आत्महत्या कर ले, यह बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि नरेश माहेश्वरी उनके अच्छे मित्र थे और एक मिलनसार व्यक्ति थे, जो सभी से सम्मानपूर्वक बात करते थे।
सांसद संजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संजय सिंह ने अपराधियों की पहचान कर घेराबंदी करने और सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले व्यापारी नरेश माहेश्वरी ने दरियापुर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो जीजाओं और एक भू-माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  स्वामी प्रसाद मौर्य का सरकार पर तीखा हमला, बोले – "गूंगी बहरी सरकार से कोई उम्मीद नहीं"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link