Uttar Pradesh

दिव्यांगों को 6 माह से नहीं मिली पेंशन, डीएम से लगाई गुहार

देवरिया, 5 नवंबर 2024:


यूपी के देवरिया जनपद के दिव्यांग अपनी पेंशन के लिए परेशान हैं। उन्हें छह महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन के लिए दिव्यांग लगातार विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।

कार्यालय से उनको एनपीसीआई और केवाईसी कराने का निर्देश दिया जा रहा है। दिव्यांगों द्वारा एनपीसीआई और केवाईसी कराने के छह माह बाद भी पेंशन उनके खाते में नहीं आई है। इसके चलते मंगलवार को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के बैनर तले जनपद के सैकड़ों दिव्यांगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

दिव्यागों ने पेंशन बढ़ाने के साथ समय से उसका भुगतान करने की मांग की है। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार दिव्यांगों को 5000 रुपये पेंशन दे रही है। उत्तर प्रदेश में भी दिव्यांगों को 5000 रुपये पेंशन दी जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  खुद को कर्नल बताकर युवाओं से नौकरी दिलाने के बहाने सवा करोड़ ठगे, एसटीएफ ने दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link