Uttar Pradesh

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में टली सुनवाई

सुल्तानपुर, 5 नवंबर 2024:

यूपी के रायबरेली में एक बैठक में पहुंचे स्थानीय सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर की एक कोर्ट में दायर परिवाद को लेकर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। यह सुनवाई विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट के अवकाश पर रहने के कारण टली है।


इस मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। राहुल गांधी पर बंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इस मामले में राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अमेठी : जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप...महिलाओं का प्रदर्शन, रेडियोलॉजिस्ट की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link