Uttar Pradesh

न्यू नोएडा: नोटिफिकेशन के बाद सभी निर्माण अवैध घोषित, बुलंदशहर तक के गांवों में चलेगा बुलडोजर

नोएडा,23 जनवरी 2025

गौतमबुद्ध नगर में न्यू नोएडा को विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अक्टूबर 2024 में जारी नोटिफिकेशन के बाद अधिसूचित एरिया में हुए सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। करीब 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित न्यू नोएडा के लिए 80 गांव शामिल किए गए हैं। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि सैटेलाइट मैप के आधार पर अवैध निर्माण की पहचान की जाएगी। जिला प्रशासन के साथ मिलकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का काम जल्द शुरू होगा।

चार चरणों में न्यू नोएडा को विकसित किया जाएगा, जिसके पहले चरण में 15 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। गांवों के प्रधानों और किसानों से आपसी सहमति से जमीन खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास के गांवों में अधिग्रहण की शुरुआत होगी। मुआवजा रेट तय करने के लिए बुलंदशहर डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें जारी हैं। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर हुक्काबार कांड: नाबालिगों के शोषण में पुलिस की मिलीभगत उजागर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link