Uttar Pradesh

गोरखपुर हुक्काबार कांड: नाबालिगों के शोषण में पुलिस की मिलीभगत उजागर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

गोरखपुर, 16 जनवरी 2025:

गोरखपुर में नौ जनवरी को शाहपुर के गीतावाटिका स्थित जेनिस बटल रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी कर हुक्काबार संचालन और अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। इस दौरान नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर मानसिक उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने रामगढ़ ताल क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की थी।

दोषियों की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

एसएसपी गोरखपुर के आदेश पर अंडर ट्रेनिंग एएसपी आसना चौधरी द्वारा की गई गहराई से जांच में सामूहिक दुष्कर्म की साजिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद रामगढ़ताल पुलिस ने मुख्य आरोपितों अनिरुद्ध ओझा और उसकी पत्नी रुचि शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि हुक्काबार संचालन में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत थी।पूर्व चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला के आरोपी से संबंध पाए जाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा असुरन चौकी प्रभारी विकास सिंह को भी निलंबित किया गया, जबकि आजादनगर चौकी प्रभारी अखिलेश अरुण के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Hardoi में शिक्षिका शाहीन की मौत पर कांग्रेस का हमला, सुनियोजित हत्या का आरोप, BEO पर केस की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link