Lucknow CityUttar Pradesh

Hardoi में शिक्षिका शाहीन की मौत पर कांग्रेस का हमला, सुनियोजित हत्या का आरोप, BEO पर केस की मांग

प्रदेश प्रवक्ता बोले- छुट्टी के दिन भी फोन कर बनाया गया दबाव, अधिकारी को सिर्फ हटाना पर्याप्त नहीं, हत्या का केस दर्ज कर जेल भेजने की मांग

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका शाहीन बानो की मौत को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि अवकाश पर होने के बावजूद शाहीन बानो को खंड शिक्षा अधिकारी ने फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उन पर लगातार दबाव बनाया गया। उनके मुताबिक लंबे समय से कथित प्रताड़ना के बाद छुट्टी के दिन भी फोन कर डराने और दबाव बनाने की घटना ने स्थिति को गंभीर बना दिया।

अंशू अवस्थी ने कहा कि शिक्षिका ने भ्रष्ट व्यवस्था और अधिकारियों के दबाव को झेला लेकिन जब यह दबाव असहनीय हो गया तो उनकी जान चली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अधिकारी के खिलाफ शिकायत और आरोप गंभीर हैं तो उसे केवल पद से हटाना ही पर्याप्त कार्रवाई कैसे हो सकती है?

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बेटी की मां को न्याय कब मिलेगा, यह सवाल आज भी खड़ा है।

अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस शाहीन बानो को न्याय दिलाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक शिक्षिका का नहीं बल्कि उन लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों का भी है जो कथित प्रशासनिक दबाव और प्रताड़ना के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें  देवरिया एनकाउंटर की पोल खुली : आरोपी नहीं, पुलिस कटघरे में... कोर्ट ने एसपी को दिया ये निर्देश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link