NationalPoliticsUttar Pradesh

लखनऊ : यूपी विधानमंडल का सत्र 18 फरवरी से, पेश किया जाएगा बजट

लखनऊ, 6 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान 20 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी।

इस बार यूपी सरकार का बजट करीब 8 लाख करोड़ रुपये का होने की संभावना है। राज्य की आर्थिक नीतियों और योजनाओं के लिए यह बजट महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बजट पेश करने के बाद यूपी सरकार किसानों और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। समाजवादी पार्टी महाकुंभ से जुड़े मुद्दों को उठाकर सदन को गरमाने की कोशिश कर सकती है, वहीं सत्ता पक्ष योगी सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  SIR को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला : बोले... हम कहते रहे कि ये NRC है, BJP पर फर्जी वोट बढ़ाने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link