Uttar Pradesh

ताजमहल का मशहूर सनसेट नजारा अब नहीं देख पाएंगे टूरिस्ट! जानें वजह

आगरा, 5 नवंबर 2024

आगरा में यमुना पार स्थित 11-सीढ़ी पार्क से ताजमहल का मशहूर सनसेट नजारा अब विवादों में है। किसान मुन्‍ना लाल ने पार्क के एक हिस्से पर दावा करते हुए 40 साल की अदालती लड़ाई जीतने का दावा किया है। उन्होंने अपनी जमीन को जुतवा कर बैरिकेड्स लगाए और इसे आम जनता के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है, जिससे शहर में हंगामा मच गया है।

आगरा की संभागीय आयुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि यमुना पार स्थित ग्यारह सीढ़ी पार्क आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) के अधिकार क्षेत्र में आता है, और किसान मुन्‍ना लाल के दावे की जांच की जा रही है। मुन्‍ना लाल का कहना है कि उनके परिवार ने 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद इस भूमि पर अपना अधिकार प्राप्त किया है, जो 1976 में सीलिंग में चली गई थी। पार्क ऐतिहासिक मेहताब बाग के निकट है और ADA इसे एक सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र बनाने की योजना बना रही थी। इस पार्क में पहले भी ताज महोत्सव और प्रसिद्ध संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिससे यह पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल बन गया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर के बाद किले जैसी सुरक्षा, जुमे की नमाज़ तक बढ़ाई गई निगरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link