Uttar Pradesh

बीटेक पानी पूरी वाली तपसी ने शुरू किया मिशन हेल्दी अभियान

अनमोल शर्मा

मेरठ ,16 मार्च 2025:

यूपी के मेरठ जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मशहूर बीटेक पानी पूरी वाली तपसी उपाध्याय ने एक साल तक चलने वाले मिशन हेल्दी भारत अभियान का आगाज किया है।

यात्रा में स्वास्थ्य,स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा जोर

ये भी पढ़ें:

बुलेट बाइक पर सवार तपसी उपाध्याय की यात्रा का शुभारंभ ढोल नगाड़ों के साथ हुआ। वाहनों का काफिला मुख्य सड़कों से गुजरा फिर विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाई गई। तपसी उपाध्याय ने बताया कि आज के दौर में फास्ट फूड और अस्वस्थ खानपान की आदतें बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस यात्रा के जरिए वे लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी।

Advertisement

यात्रा के दौरान 260 शहरों में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

इस यात्रा के दौरान 260 शहरों का भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड सहित कई अन्य राज्यों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग शहरों में स्वास्थ्य शिविर, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को भी जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें  मिर्जापुर में उफना रही गंगा...किनारे लांघ खेत खलिहान से घर की दहलीज तक पहुंचा पानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link