Uttar Pradesh

दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह के साथ यूपी में 25 लाख की ठगी, गैंग का कनेक्शन दिल्ली तक

बरेली,16 नवंबर 2024

बरेली में दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश सिंह पाटनी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सरकार में उच्च पद दिलाने और आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर यह रकम ठग ली गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ बरेली कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से सरकारी आयोग में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद दिलाने का वादा करके 25 लाख रुपये ठग लिए गए। पांच लाख रुपये नकद और 20 लाख बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। तीन महीने में काम न होने पर आरोपियों ने पैसे ब्याज सहित लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में धमकियां देने लगे। यह गिरोह झूठे राजनीतिक संपर्कों का दावा कर लोगों को फंसाता है। भरोसा दिलाने के लिए एक व्यक्ति को ओएसडी हिमांशु बताकर मिलवाया गया, मगर वादा कभी पूरा नहीं हुआ।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी ने एसएसपी से मिलकर ठगी का मामला बताया, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर बरेली कोतवाली में शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, प्रीति गर्ग, आचार्य जयप्रकाश और ओएसडी हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज हुआ। शिवेंद्र प्रताप सिंह बरेली, दिवाकर गर्ग दिल्ली और आचार्य जयप्रकाश हरिद्वार के निवासी बताए गए हैं। प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में स्टाम्प वाद समाधान योजना: शीघ्र निस्तारण का सुनहरा अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link