Lucknow CityNationalUttar Pradesh

UP IAS Transfers : 14 जिलों के DM समेत 34 अफसरों का ट्रांसफर

मुरादाबाद से हमीरपुर तक बदले जिलों के मुखिया, कई चर्चित चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी, PCS से IAS बने अफसरों को भी तैनाती, इन्वेस्ट यूपी और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भी बड़ा फेरबदल

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शासन ने अब 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) समेत 34 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इसके साथ ही PCS से IAS कैडर में आए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

बड़े बदलावों में अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव राज्य कर राहुल पांडेय को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा एम अरुन्मोली को एटा की जिम्मेदारी मिली है। संजय चौहान अमेठी से कुशीनगर के डीएम बनाए गए हैं। वहीं कुशीनगर के डीएम महेंद्र तंवर अब कानपुर नगर के जिलाधिकारी होंगे।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 8.44.35 AM

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार को पीलीभीत भेजा गया है। पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह अब बलिया की कमान संभालेंगे। इन्वेस्ट यूपी और यूपीडा में तैनात शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुरादाबाद नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। इसी क्रम में प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन्वेस्ट यूपी से लेकर यीडा तक बड़ा फेरबदल

तबादलों का असर सिर्फ जिलों तक सीमित नहीं रहा। गजल भारद्वाज अब इन्वेस्ट यूपी की एसीईओ होंगी। शैलेंद्र भाटिया को यूपीडा का एसीईओ बनाया गया है जबकि नितिन मदान को यीडा का एसीईओ नियुक्त किया गया है। जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 8.44.44 AM

हिमांशु कौशिक को मुरादाबाद का नगर आयुक्त, विजय कुमार सिंह को मिर्जापुर का सीडीओ और संतोष बहादुर सिंह को मैनपुरी का सीडीओ बनाया गया है। विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष व संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा बनाया गया है।

कई पूर्व DM को शासन में नई जिम्मेदारी

फेरबदल में कई जिलाधिकारियों को शासन स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। अमनदीप डुली को नियंत्रक विधिक बाट-माप, अस्मिता लाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव व अन्य जिम्मेदारियां, अभिषेक गोयल को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक और मंगला प्रसाद सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 8.44.52 AM

निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव राज्य कर, अरविंद सिंह को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद, राजेंद्र पेंसिया को विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार और अतुल वत्स को विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है। चंद्रशेखर को विशेष सचिव परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें  बिजली मंत्री बेखबर, अफसरशाही के भरोसे चल रहा UP का ऊर्जा विभाग!

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link