Hardoi City

Hardoi News : स्कूल की रसोई में आग की घटना के लिए फोन, फिर प्रधानाध्यापिका को ब्रेन हेमरेज, ICU में भर्ती

School Kitchen Fire : संडीला ब्लाक के प्राथमिक स्कूल आए जुड़ी है घटना, वर्तमान में दूसरी शिक्षिका है इंचार्ज, पूछताछ के लिए BEO ने अवकाश पर चल रही प्रधानाध्यापिका को फोन किया था, परिजनों का दावा फोन के बाद बिगड़ी तबीयत, पहले से डायलिसिस करा रही थीं शाहीन, BEO को नोटिस और दो सदस्यीय जांच समिति बनी

हरदोई, 22 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले में प्राथमिक विद्यालय टिमरूख में गैस पाइप में लीकेज से दो रसोईया के झुलसने की घटना के बाद अवकाश पर चल रही प्रधानाध्यापिका शाहीन बानो की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का दावा है कि घटना के बारे में पूछने के लिए संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने शाहीन को फोन किया था। फोन के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। हालांकि, शाहीन पहले से अस्वस्थ थीं और डायलिसिस चल रही थी।

BEO को कारण बताओ नोटिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूरे मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है। समिति फोन पर हुई बातचीत समेत पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

खाना बनाते समय गैस पाइप में लगी आग

Gas Pipe Leakage : मामला संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टिमरूख का है। सोमवार को विद्यालय में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस पाइप से रिसाव होने के चलते चूल्हा जलाते समय आग लग गई। आग की चपेट में आकर विद्यालय में तैनात दो रसोईया अंजनी देवी और कल्पना झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना के बाद दोनों रसोइयों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

ये भी पढ़ें:

रसोइयों ने पहले ही पाइप खराब होने की शिकायत का किया दावा

रसोईया अंजनी देवी और कल्पना का कहना है कि गैस पाइप कई दिनों से खराब था। दोनों ने दावा किया कि पाइप से गैस रिसने की शिकायत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाहीन बानो से की गई थी, लेकिन पाइप नहीं बदला गया। सोमवार को चूल्हा जलाने के दौरान इसी पाइप से गैस रिसने के बाद आग लग गई।
hardoi-news-sandila-school-kitchen-fire-shaheen-bano-beo (2)

घटना की जांच के लिए समिति गठित

आग लगने की घटना के बाद रसोइयों ने संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी और कोतवाल को भी शामिल किया गया है। समिति गैस पाइप में खराबी, पहले की गई शिकायतों और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी।

प्रधानाध्यापिका की जगह दूसरी शिक्षिका संभाल रही जिम्मेदारी

विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने बताया कि शाहीन बानो अस्वस्थ होने के कारण पहले से अवकाश पर चल रही हैं। घटना के बाद दोनों रसोइयों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया था। इधर शाहीन बानो की हालत बिगड़ने के बाद उनका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल के ICU में चल रहा है।

ये भी पढ़ें  हरदोई में विवादित बयान पर सपा नेता गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए यदुनंदन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link