Lucknow City

Lucknow News : राजधानी में प्लॉट लेने का मौका करीब! CM योगी 24 को लॉन्च करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार योजना

6 हजार भूखंडों पर खुलेगा पंजीकरण, लॉटरी से होगा आवंटन, पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी होगा शुभारंभ, 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा आवास का लाभ

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुरुवार (24 सितंबर) का दिन खास होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार आवासीय योजना गुरुवार को लॉन्च होगी। इसके साथ ही पांच मल्टीस्टोरी आवासीय योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद लॉन्चिंग की तारीख और समय को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं।

इन दोनों योजनाओं के पहले चरण में करीब छह हजार विकसित भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। यानी लखनऊ में प्लॉट लेकर अपना मकान बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सीधे एलडीए की योजना में आवेदन का मौका मिलेगा। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
lucknow-news-lda-naimish-nagar-varun-vihar-housing-scheme-cm-yogi (2)

खास बात यह है कि इन योजनाओं से चार लाख से अधिक आबादी को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है। नैमिष नगर सीतापुर रोड पर और वरुण विहार आगरा एक्सप्रेस-वे पर विकसित की जा रही है। दोनों योजनाओं को पहले जून में लॉन्च किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से लॉन्चिंग टल गई थी। अब 24 सितंबर की तारीख तय हो गई है। यह कार्यक्रम पितृ पक्ष शुरू होने से एक दिन पहले होगा। पितृ पक्ष 25 सितंबर से शुरू हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

लॉन्चिंग कार्यक्रम सरोजनीनगर क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना में होगा। कार्यक्रम के के दौरान हजारों लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया जा रहा है। एलडीए के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम शाम चार बजे होगा। इस दौरान वह योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisement

पांच अपार्टमेंट योजनाओं की भी लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी कार्यक्रम में एलडीए की पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें पार्क व्यू, लेक व्यू, बागेश्वरी, अदिति और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट शामिल हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक 24 सितंबर को योजनाओं की लॉन्चिंग होगी। योजनाओं की बुकलेट भी तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री के शुभारंभ करते ही योजनाओं का पंजीकरण खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ उत्तर क्षेत्र को मिली सौगात... विधायक नीरज बोरा ने सौपीं दो करोड़ की परियोजनाएं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link