SportsUttarakhand

Vidhayak Championship Trophy 2026 : मैदान में बेटियों ने दिखाया दम, कबड्डी में तपोवन व आईआईपी चैंपियन

रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (Maharana Pratap Sports College) में प्रतियोगिताओं का आयोजन, बालिका भाला फेंक में अंजली को मिला पहला स्थान, ऊंची कूद में सलोनी ने बाजी मारी, खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (Maharana Pratap Sports College) में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी (Vidhayak Championship Trophy 2026) में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 कबड्डी के मुकाबलों में तपोवन और आईआईपी ने अपने-अपने वर्ग में खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-19 भाला फेंक में तरुण ने पहला, शौर्य ने दूसरा और आशुतोष ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अंकुश विजेता रहे, जबकि शौर्य दूसरे और ईशान तीसरे स्थान पर रहे।

बालिका भाला फेंक प्रतियोगिता में अंजली ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। सुष्मिता दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में सलोनी ने बाजी मारी, जबकि शिवानी दूसरे और ईशा तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी के बालक अंडर-19 वर्ग में तपोवन ने पहला स्थान हासिल किया और केवीआई उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में आईआईपी ने खिताब जीता। वॉलीबॉल के बालक अंडर-19 वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और रायपुर क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें:

dehradun-raipur-vidhayak-championship-trophy-2026-maharana-pratap-sports-college (2)

वॉलीबॉल बालिका वर्ग में रायपुर ने पहला और हंसराज मियांवाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक अंडर-14 वॉलीबॉल में रिवर वैली विजेता बना। खो-खो के बालक अंडर-19 वर्ग में एसपीएस और बालिका वर्ग में जीजीआईसी अजबपुर कलां ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रायपुर मनोज कापड़ी, देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी कोच लोकेश चौधरी, अश्वनी भट्ट, यूसी कापड़ी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन में हंगामा, 3 नर्सिंग अभ्यर्थियों ने पिया फिनायल, एक की हालत गंभीर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link