HealthPoliticsUttar Pradesh

झांसी हादसा : अखिलेश का सीएम योगी पर निशाना… डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल

लखनऊ, 16 नवंबर 2024:

यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने की घटना को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है। इस हादसे पर दुख जताते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हादसे का कारण ‘ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर’ में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकित्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है या फिर ख़राब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का। इस मामले में सभी ज़िम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो।

योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा… मुख्यमंत्री जी चुनावी प्रचार छोड़कर, ‘सब ठीक होने के झूठे दावे’ छोड़कर चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए। जिन्होंने अपने बच्चे गंवाए हैं, वो परिवारवाले ही इसका दुख-दर्द समझ सकते हैं। आशा है चुनावी राजनीति करने वाले पारिवारिक विपदा की इस घड़ी में इसकी सच्ची जांच करवाएंगे और अपने तथाकथित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्रालय में ऊपर-से-नीचे तक आमूलचूल परिवर्तन करेंगे।

ये भी पढ़ें:

‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री…उनके नाम की तख़्ती है’

Advertisement

उन्होंने आगे कहा… रही बात उप्र के ‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री’ की तो उनसे कुछ नहीं कहना है क्योंकि उन्हीं के कारण आज उप्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था की इतनी बदहाली हुई है। संकीर्ण-साम्प्रदायिक राजनीति की निम्न स्तरीय टिप्पणियां करने में उलझे मंत्री जी को तो शायद ये भी याद नहीं होगा कि वो ‘स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री’ हैं। न तो उनके पास कोई शक्ति है न ही इच्छा शक्ति, बस उनके नाम की तख़्ती है।

‘मृत बच्चों के परिजनों को दें एक-एक करोड़ की मदद’

अखिलेश ने कहा कि सबसे पहले उप्र की भाजपा सरकार समस्त झुलसे बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए व जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, उन समस्त शोक संतप्त परिवारों को 1-1 करोड़ संवेदना राशि दे।

ये भी पढ़ें  UP में बिजली बिल राहत योजना : 100% ब्याज माफी और बकाया मूलधन पर 25% छूट... सिर्फ इन्हें मिलेगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link