NationalUttar Pradesh

बलिया में युवती की संदिग्ध हालात में मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग

बलिया, 29 मार्च 2025:

यूपी के बलिया जिले में गत दिनों संदिग्ध हालात में हुई एक युवती की मौत के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके साथ सियासत भी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कांग्रेस नेता ने कहा कि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों ने दावा किया कि युवती का शव घर के सामने एक पेड़ से लटका मिला। उसके हाथ पीछे बंधे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हाथ बंधे थे, तो यह आत्महत्या कैसे हो सकती है? परिवार न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या साबित करने में जुटी है।

सरकार पर निशाना, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता अजय राय ने इस घटना को लेकर योगी सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस हत्या के मामलों को आत्महत्या बताने में लगी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए। उन्होंने बताया कि यह घटना गांव के चौकीदार के घर हुई, जो 14 साल से पुलिस के साथ काम कर रहा था। बावजूद इसके, स्थानीय पुलिस चौकीदार के परिवार को न्याय नहीं दिला रही।

Advertisement

‘भाजपा सरकार में बेटियों की सुरक्षा खतरे में’

राय ने कहा कि योगी सरकार में बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। न केवल अपराध बढ़ रहे हैं, बल्कि पीड़ितों को न्याय भी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो भाजपा सरकार की विदाई जरूरी है।

ये भी पढ़ें  रोड पर रईसजादे ने मौत बनकर दौड़ाई लैंबोर्गिनी... चार घायल, वर्दी के वीआईपी ट्रीटमेंट पर दिखा गुस्सा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link