Uttar Pradesh

इटावा : हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से धधकी आग, 27 बीघा गेहूं की फसल राख

अशरफ अंसारी

इटावा, 3 मार्च 2025:

इटावा के भरथना क्षेत्र के नगला गुदे गांव में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक खेत से दूसरे खेत में फैल गई।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण वे असफल रहे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक चार किसानों की करीब 27 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

ये भी पढ़ें:

किसानों के अनुसार, इस हादसे में उन्हें चार से पांच लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। किसान मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी कटाई के लिए तैयार पूरी गेहूं की फसल जल गई, जिससे वे बेहद परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुम्भ के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर और मार्गो का निरीक्षण, गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link