Uttar Pradesh

देवरिया : श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचाएंगी रोडवेज की 56 बसें

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के देवरिया जिले के लोग आराम से महाकुंभ पहुंच कर संगम में आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। उन्हें महाकुंभ पहुंचाने और वापस लाने के लिए जिले से यूपी रोडवेज 56 बसें चलाने जा रहा है।

देवरिया रोडवेज डिपो के वाहन संचालन प्रभारी दीना नाथ मिश्र के मुताबिक महाकुंभ के दौरान डिपो से 56 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाना है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

12 जनवरी से होगा संचालन, बसों का चल रहा रंगरोगन

Advertisement

देवरिया डिपो की बसों का संचालन 12 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए बसों की समस्या को दूर किया जा रहा है। बसों की मरम्मत करने के साथ ही उन्हें गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा कदम, एआई CCTV से अभेद्य होगी महाकुंभ की सुरक्षा...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link