Uttar Pradesh

बारिश से पहले नालों को अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान शुरू, गरजी जेसीबी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 1 जून 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में नालों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान जोर पकड़ रहा है। इसके तहत आदमपुर जोन में गोलगड्डा से लेकर आदमपुर थाने तक जेसीबी गरजी और अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने अभियान की जोनवार तारीखें भी तय कर दीं हैं।

आदमपुर जोन में अतिक्रमण हटाकर जुर्माना भी वसूला

ये भी पढ़ें:

Advertisement

बारिश से पहले जलभराव आदि समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र की अगुवाई में अभियान सड़कों पर दिखाई देने लगा है। चेतावनी दी गई कि दोबारा नालों पर कब्जा किया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदमपुर जोन में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर का कहर बरपा। सड़क किनारे नालों पर कब्जा करने वाले स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया, तो अस्थायी कब्जों को भी उखाड़ फेंका गया। कई रेहड़ियां जब्त हुईं, और नियम तोड़ने वालों से 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

नगर निगम हर जोन में चलाएगा अभियान

अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने शहर के हर जोन में अभियान चलाने की तारीखों का एलान किया है। इसके तहत 2 जून को भेलूपुर जोन, 4 जून को दशाश्वमेध और रामनगर जोन, 5 जून को ऋषि माण्डवी और वरुणापार जोन, 6 जून को भेलूपुर और नगवॉ सबजोन, 9 जून को सारनाथ और वरुणापार जोन, 10 जून को आदमपुर जोन, 11 जून को दशाश्वमेध और ऋषि माण्डवी जोन, 12 जून को रामनगर व 13 जून को भेलूपुर जोन में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  मायके गई पत्नी से हुआ झगड़ा, अपमान नहीं सह पाया...पति ने जहर खाकर की खुदकुशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link