Uttar Pradesh

वाराणसी में युवक की हत्या: 5 मई को होनी थी शादी, सीने पर सटाकर मारी गोली, CCTV में कैद हुआ हमलावर

वाराणसी,15 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 5 मई को शादी से पहले दिलजीत (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 11:57 बजे दिलजीत को एक फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक हेलमेट पहने बाइक सवार से उसकी कुछ देर बातचीत हुई, फिर वह व्यक्ति वहां से चला गया। इसके बाद, कुछ देर बाद वह बाइक लेकर वापस आया और दिलजीत के सीने में नजदीक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घायल दिलजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह घटना वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज के पास हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदेह है कि हत्या किसी पेशेवर शूटर ने की है, क्योंकि गोली नजदीक से मारी गई थी। मृतक की मां ने बताया कि रात को कुछ लोग उनके घर आए थे और दिलजीत के बारे में पूछ रहे थे। परिवार के मुताबिक, दिलजीत शादी में डेकोरेशन का काम करता था और उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  2029 के लोकसभा इलेक्शन पर बृजभूषण का बड़ा एलान, कहा...जनता उन्हें रिटायर नहीं मानती, लड़ेंगे चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link