Ho Halla SpecialUttar Pradesh
आगरा: खुदाई में ब्रिटिश हुकूमत के समय के सिक्के मिले, मची लूट

मयंक चावला
आगरा,27 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश में ताजनगरी आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के एक पुराने गांव में खुदाई के दौरान ब्रिटिश हुकूमत के समय के सोने चांदी के सिक्के मिलने से अफरातफरी मच गई।
जैसे ही यह बात गांव में फैली की सोने और चांदी के सिक्कों से भरा हुआ मटका गौशाला में मिला है। वैसे ही भीड़ इन सिक्कों को बटोरने के लिए वहां पर पहुंच गई और सिक्कों को लेने की होड़ लग गई। वही जिसके हाथ में जितने सिक्के आए वह बटोर कर ले गया।
प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गौशाला का निर्माण हो रहा है। गौशाला निर्माण के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी के समतलीकरण के दौरान एक मटके में वर्ष 1940 और वर्ष 1942 के सोने और चांदी के ये सिक्के मिले। ट्रैक्टर चलने के कारण मटका फूट गया था जिसमें सिक्के थे।
प्रशासन से कुछ लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की तब मंदिर के सेवादार गरीबदास से चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए। इन सिक्कों पर किंग जॉर्ज की छवि छपी हुई है।






