NationalUttar Pradesh

लखनऊ: तिलकनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ,21 अप्रैल 2025:

लखनऊ नगर निगम ने तिलकनगर वार्ड में सड़क, फुटपाथ और नाली पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। रामलीला मैदान से रस्तोगी इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे बनी 25 से अधिक झुग्गियों और 15 टॉयलेट्स को तोड़ा गया।

निगम की टीम जब मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित की गई। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग सरकारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे, जिससे सख्ती बरतनी पड़ी। लोगों को सामान निकालने का समय देने के बाद ध्वस्तीकरण शुरू किया गया।

अवैध कब्जों के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही थीं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की थी। निगम की टीम ने संकेत दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने गोरखपुर में भी किया पौधरोपण, कहा... लूट व भ्रष्टाचार उजागर होने से बौखला गए ‘बबुआ’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link