Religious

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर कालिका धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना

आदित्य मिश्र

अमेठी, 4 अप्रैल 2025:

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर अमेठी जिले के प्रसिद्ध आदि शक्तिपीठ कालिका धाम में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। संग्रामपुर विकास खंड स्थित इस पवित्र धाम में सुबह से ही श्रद्धालु मां कालिका के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने हवन, पूजा-अर्चना, कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कालिका धाम के श्री महाराज पीठाधीश्वर ने सप्तमी के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तिथि पंचमी की जया तिथि होने से और भी शुभ मानी जाती है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा विशेष फलदायी होती है, जो जीवन की आपदाओं से मुक्ति और मन को शांति प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें:

पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कालिका धाम आस्था और शक्ति का एक अनुपम केंद्र है।

ये भी पढ़ें  बिजली कनेक्शन अब नहीं पड़ेगा भारी! स्मार्ट प्रीपेड मीटर व नए कनेक्शन की लागत आधी... जानें रेट एस्टीमेट सिस्टम खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button