Uttar Pradesh

CM से की गुहार, FIR तक पहुंचा मामला…. क्या लापरवाही ने छीनी ज़िंदगी की उम्मीद?

मयंक चावला

आगरा,7 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेज गति से सोडियम चढ़ाने के चलते एक महिला कोमा में चली गई और अब इस मामले में थाना हरी पर्वत पुलिस ने हॉस्पिटल, डॉक्टरों और पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

सिरसागंज निवासी राजेश कुमार जैन ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ती गई और वह कोमा में चली गईं। जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो राजेश जैन पत्नी को दिल्ली ले गए। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में गंभीर चूक हुई है और गलत दवाइयाँ दी गई थीं।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद राजेश जैन ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के आदेश पर CMO आगरा की टीम ने जांच की और पाया कि इलाज के दौरान अनट्रेंड स्टाफ और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मरीज की हालत गंभीर हुई। रिपोर्ट में हॉस्पिटल को दोषी ठहराया गया है।

Advertisement

अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना हरी पर्वत में FIR दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव में सीट के लिए निषाद पार्टी डाल रही है भाजपा पर दबाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link