Uttar Pradesh

महिला आयोग सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, पुलिस को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मेरठ, 13 नवंबर 2024 :

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने आज सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं पर जनसुनवाई की। इस दौरान, पुलिस से संबंधित कुल 20 मामलों पर सुनवाई की गई। डॉ. मीनाक्षी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे खुलकर अपनी समस्याओं को रखें और अधिकारियों से अपेक्षा की कि महिला उत्पीड़न मामलों में तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें। जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, महिला थाना प्रभारी, सीओ दौराला सूचिता, अधीक्षिका रीमा राठी, वन स्टॉप सेंटर से विनीता, और प्रोबेशन कार्यालय से डॉ. श्रीति सगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  देशभक्ति के गीत गूंजे, हाथों में तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link