CrimeDelhi

दिल्ली : स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, ड्राइवर-कंडक्टर और अटेंडेंट बने हैवान

नई दिल्ली, 14 नबंवर 2024

दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, घर लौटते समय आनंद विहार इलाके में एक स्कूल बस में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।

बता दे कि शाहदरा के आनंद विहार इलाके में एक स्कूल बस में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और पुलिस ने वाहन के चालक, कंडक्टर और एक स्कूल परिचारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल ने उस घटना के संबंध में शिकायत और माता-पिता का बयान दर्ज कराया, जो उस समय हुई जब लड़की गाजियाबाद के इंदिरा पुरम स्थित अपने घर जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “हालांकि, माता-पिता घटना का विवरण देने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने के लिए आगे नहीं आए।”

हालाँकि, अपराध की गंभीरता को देखते हुए, बस चालक, कंडक्टर और स्कूल के परिचारक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।” फिलहाल आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  पुणे पुलिस ने टेंपो से 138 करोड़ रुपये का सोना किया बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button